👉 तो इन 4 घरेलू नुस्खों से पाएं तुरंत राहत
🙏Cervical pain home remedies: 🙏
सर्वाइकल का दर्द एक क्रोनिक हेल्थ प्रॉब्लम है, जिसका दवाओं से जड़ से इलाज नहीं किया जा सकता है। इस लेख में जानें कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में जिनकी मदद से सर्वाइकल के दर्द को कंट्रोल किया जा सकता है।
✍️How to treat cervical pain at home:
👉अपने स्वास्थ्य को खास ध्यान रखते हुए भी अक्सर स्वास्थ्य से जुड़ी छोटी-मोटी समस्याएं होती रहती हैं, लेकिन उनका इलाज करने में भी इतनी परेशानी नहीं होती है। वहीं जो लोग अपने स्वास्थ्य का सामान्य रूप से ध्यान नहीं रख पाते हैं अक्सर उन्हें ज्यादा समस्याओं का सामना करना पड़ता है। हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो अपनी दिनचर्या में काम के पीछे इतने ज्यादा व्यस्त रहते हैं, कि खुद की देखभाल करने का उनके पास समय ही नहीं होता है। सबसे ज्यादा बीमार भी ऐसे ही लोग पड़ते हैं और इन्हें कोई आम बीमारी नहीं बल्कि क्रोनिक बीमारियां होती हैं जिनका कोई इलाज नहीं होता है। ऐसी ही बीमारियों में सर्वाइकल का दर्द भी आता है, तो काफी परेशान कर देने वाली स्थिति हो सकता है। सर्वाइकल रीढ़ की हड्डी से जुड़ा एक ऐसा डिसऑर्डर है, जिसका कोई इलाज नहीं है, लेकिन कुछ घरेलू उपायों से दर्द को कंट्रोल किया जा सकता है। चलिए जानते हैं क्या है सर्वाइकल का दर्द और इसके घरेलू उपाय।
🙏सर्वाइकल दर्द क्या है (What is cervical pain)
👉सर्वाइकल रीढ़ की हड्डी से जुड़ा एक गंभीर डिसऑर्डर है, जिसमें होने वाला दर्द अत्यधिक गंभीर भी हो सकता है। इस विकार में गर्दन व उसके आस-पास के हिस्सों में तेज दर्द होता है। इसके अलावा गर्दन में अकड़न, गर्दन का संतुलन न बन पाना, हिलाते समय हड्डी घिसने जैसा महसूस होना। सर्वाइकल दर्द के कई अलग-अलग कारण हो सकते हैं जिसमें मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य से जुड़े कई अलग-अलग कारक व बीमारियां शामिल हैं।
🙏सर्वाइकल दर्द के लिए एक्सरसाइज (Exercise for cervical pain)
👉सर्वाइकल के दर्द को कम करने के लिए कई नेक एक्सरसाइज हैं, जिनकी नियमित प्रैक्टिस करना आफके लिए काफी फायदेमंद हो सकती है -
🙏साइड टू साइड बैंड
👉सर्वाइकल पेन को कंट्रोल करने के लिए साइड टू साइड नेक बैंड एक्सरसाइज काफी फायदेमंद हो सकती है। यह बहुत ही आसान एक्सरसाइज है, जिसमें अपने सिर को झुकाते हुए कान को कंधे के पास लाने की कोशिश की जाती है।
🙏फॉर्वर्ड नेक बैंड
👉गर्दन की यह एक्सरसाइज भी काफी आसान है और आपको सर्वाइकल के दर्द से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकती है। इसमें गर्दन को सीधा रखते हुए ठोड़ी को एक बार आगे और एक बार गर्दन के अंदर ले जाएं। फॉर्वर्ड नेक बैंड को रोजाना सुबह और शाम धीरे-धीरे किया जाना चाहिए।
🙏ठंडी और गर्म सिकाई (Hot and cold pack for cervical)
👉सर्वाइकल का दर्द आमतौर पर गर्दन में ज्यादा जकड़न रहने के कारण होता है। इस स्थिति का इलाज करने के लिए ठंडी और गर्म सिकाई का इस्तेमाल किया जा सकता है। सबसे पहले कम से कम दस मिनट के लिए कोल्ड पैक के साथ सिकाई करें और फिर 10 मिनट का गैप देकर हीटिंग पैड से 10 मिनट सिकाई करें। ऐसा करने से न सिर्फ गर्दन की जकड़न और दर्द दूर होगा, बल्कि सूजन में भी आराम मिलेगा।
🙏तेल की मालिश (Essential oil massage for cervical)
👉कुछ औषधीय तेलों को मिलाकर उसकी मालिश करने से भी गर्दन के दर्द व जकड़न को दूर किया जा सकता है। उदाहरण के लिए यदि यदि आपकी गर्दन में दर्द हो रहा है, तो दो चम्मच नारियल के तेल में आधा चम्मच पेपरमिंट ऑयल और आधा चम्मच लैवेंडर ऑयल मिला लें। अच्छे से मिक्स करने से बाद उसका इस्तेमाल करें।
.jpeg)
.jpeg)
Comments
Post a Comment
Welcome to Himani Healthcare Services How We Can Help You